फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा सप्ताह आज से

Tue, 17 Sep 2019 06:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • मंगलवार को पूरी दिल्ली में भाजपा सेवा सप्ताह के तहत अलग-अलग जिलों में कार्यक्रम आयोजित करेगी
  • इंडिया गेट पर प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी
  • भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पीएम के जन्मदिवस को शक्ति दिवस के रूप में मनाएंगे 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर दिल्ली भाजपा ने सेवा सप्ताह मनाने का फैसला लिया है। इसके चलते मंगलवार को पूरी दिल्ली में भाजपा सेवा सप्ताह के तहत अलग अलग जिलों में कार्यक्रम आयोजित करेगी। 

विज्ञापन




वहीं इंडिया गेट पर प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसे लेकर सोमवार को पार्टी कार्यालय में तमाम वरिष्ठ नेताओं की बैठक भी हुई। इस दौरान यह तय हुआ कि भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी पीएम के जन्मदिवस को शक्ति दिवस के रूप में मनाएंगे। 

अनुच्छेद 370, 35 ए जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। विभिन्न क्षेत्रों में हवन पूजन, स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनके अलावा स्वास्थ्य जांच शिविर, श्रमदान, सेवा कार्य और विशाल भंडारों का भी आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन


प्लास्टिक के खिलाफ मुहिम को लेकर जागरूकता अभियान भी चलेगा। प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बताया कि सभी 14 जिलों और 280 मंडलों में पार्टी के सांसद, विधायक सहित तमाम नेता और कार्यकर्ता कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें