आप प्रत्याशी अवध ओझा से हाथ मिलाते हुए भाजपा के प्रत्याशी रविंदर सिंह नेगी
- फोटो : ani
भाजपा ने आम आदमी पार्टी को दिल्ली में जीत का चौका लगाने से रोक दिया। अब तक के रुझान बता रहे हैं कि भाजपा यहां 27 साल बाद सत्ता में वापसी करती दिख रही है। पटपड़गंज विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार रविंदर सिंह नेगी लगातार आगे चल रहे हैं। वोटों की गिनती सीडब्ल्यूजी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मतगणना केंद्र पर पर हो रही है। मतगणना केंद्र पर भाजपा के रविंदर सिंह नेगी ने आप के उम्मीदवार अवध ओझा से हाथ मिलाया।