फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या है भाजपा का मिशन 46 प्लस?

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में मैदान मारने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसको लेकर रविवार को भोंडसी स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर बैठक हुई।
विज्ञापन


भाजपा जिला अध्यक्ष तेजपाल तंवर ने मिशन 46 प्लस (राज्य की कुल 90 सीटों में से 46 से ज्यादा) को साकार करने के लिए सभी को मंत्र दिया।

तंवर ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को मतदाताओं से संपर्क बनाए रखने के लिए कहा है। जिला भाजपा कार्यालय प्रमुख यादराम जोया ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मिशन 46 प्लस को लेकर बैठक में गहन चर्चा हुई। इस दौरान चुनाव से संबंधित रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

‘दिल्ली हुई हमारी अब चंडीगढ़ की बारी’

बैठक में तेजपाल तंवर ने कहा कि ‘दिल्ली हुई हमारी अब चंडीगढ़ की बारी’। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस सरकार के खिलाफ माहौल है। भाजपा ऐसे समय में एक मजबूत विकल्प है। ऐसे में प्रदेश की जनता भाजपा को जरूर अपनाएगी।

इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को जी-तोड़ मेहनत करनी होगी। बैठक में जीएल शर्मा, प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, जिला महामंत्री अनिल यादव, कुलभूषण भारद्वाज, डॉ. सत्य प्रकाश कश्यप, डॉ. रविंद्र राघव, डिप्टी मेयर परमिंद्र कटारिया, निगम पार्षद राजेंद्र यादव मौजूद रहे।

मंडल अध्यक्ष अशोक राघव, रमेश सिंह तंवर, अरुण बंसल, विकास गुप्ता, राजीव धीमान, रामपत यादव, ललित कुमार, महेश पहलवान, दयाराम लोहिया, जगत सिंह खटाना, विजेंद्र तंवर, अशोक, धीरु नागर भी उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें