फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों के लिए भाजपा ने जारी की प्रभारियों की सूची, देखें यहां

Tue, 05 Mar 2019 01:07 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली के सभी सात लोकसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की घोषणा कर दी है। डॉ. अनिल कुमार गुप्ता को चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी जबकि हरबंसल उप्पल सह-प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन


भोलानाथ विज को उत्तर पूर्वी लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी, प्रवेश शर्मा को सह-प्रभारी बनाया गया है। पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी राजीव बब्बर को बनाया गया जबकि इस क्षेत्र के सह प्रभारी की जिम्मेवारी डॉ. वेदव्यास महाजन को सौंपी गई है। 

नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी हर्ष मल्होत्रा को बनाया गया है जबकि राधेश्याम शर्मा को इस क्षेत्र के सह प्रभारी की जिम्मेवारी सौंपी गई है। उत्तर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी मूलचंद चावला को बनाया गया है जबकि मास्टर आजाद सिंह को सह प्रभारी की जिम्मेवारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


पश्चिमी दिल्ली लोकसभा का प्रभारी अभय कुमार वर्मा को बनाया गया है जबकि राजेश गहलोत को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी आशीष सूद, उप प्रभारी की जिम्मेवारी विजय पंडित को सौंपी गई है
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें