फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमनाथ भारती को लेकर बीजेपी का 14 जगह धरना

Sat, 25 Jan 2014 12:22 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा ने शुक्रवार को 14 स्थानों पर आम आदमी पार्टी सरकार के महिला विरोधी चरित्र का पर्दाफाश करने और दिल्ली में वर्तमान अराजकता के खिलाफ धरना दिया।
विज्ञापन


इस दौरान सोमनाथ भारती को गिरफ्तार करने की मांग की। पार्टी ने ऐलान किया कि जब तक भारती को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदेशाध्यक्ष विजय गोयल ने कहा कि सरकार संवैधानिक व्यवस्था को ठप करने की ओर ले जा रही है। कानून सबके लिए समान रूप से लागू होना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।

मधुबन चौक, विकास मार्ग पर धरने का नेतृत्व करते हुए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि सरकार का देश के कानून और संविधान में विश्वास नहीं है। विदेशी महिलाओं से दुर्व्यवहार करने वाले मंत्री को बचाने के लिए सरकार ने मर्यादाओं और संविधान की धज्जियां उड़ा दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में संवैधानिक संकट जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसके लिए कांग्रेस पार्टी भी पूरी तरह जिम्मेदार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें