फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: भाजपा ने मदनलाल खुराना की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल मदनलाल खुराना की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि मदनलाल खुराना कर्मठता, स्पष्टवादिता और जनसेवा के प्रतीक थे। मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने दिल्ली के विकास को नई दिशा दी। फ्लाईओवर, बिजली, पानी और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से राजधानी को आधुनिक बनाने में योगदान दिया। इस अवसर पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, प्रदेश सह प्रभारी दर्शना जरदोश और सांसद योगेंद्र चांदोलिया सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। खुराना के परिजनों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें