नई दिल्ली। बंगाली मार्केट में पार्किंग की समस्या से व्यापारी और ग्राहक दोनों परेशान हैं। बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को वाहन खड़ा करने के लिए जगह तलाशने में काफी समय लग जाता है। सड़क किनारे वाहन खड़े होने से कई जगह रास्ता संकरा हो जाता है। इसका सीधा असर बाजार की आवाजाही और कारोबार पर पड़ रहा है। व्यापारियों ने बाजार के आसपास व्यवस्थित पार्किंग की सुविधा बढ़ाने और सड़क किनारे अव्यवस्थित पार्किंग पर निगरानी की मांग की है। पार्किंग व्यवस्था सुधरने से बाजार में आने वाले ग्राहकों की संख्या और कारोबार दोनों को फायदा हो सकता है। संवाद