फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर स्ट्राइक का सबूत मांगने वालों को जवाब जनता देगी: निर्मला सीतारमण

Fri, 15 Mar 2019 03:28 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
संगठनात्मक बैठक कर भाजपा ने पदाधिकारियों को दिया जीत का मंत्र
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव को भाजपा पिछले चुनाव की अपेक्षा कुछ अलग अंदाज से लड़ेगी। भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को आगाह किया है कि यह चुनाव 2014 के चुनाव से अलग है। यह बात प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने कहीं। 
विज्ञापन


बैठक में केंद्रीय रक्षा मंत्री व लोकसभा चुनाव प्रभारी निर्मला सीतारमण ने कहा कि 2014 का लोकसभा चुनाव भाजपा के लिए ऐतिहासिक था। पांच साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो काम किए हैं, हमें 2019 में उनके आधार पर चुनाव लड़ना है। बालाकोट में जो सैन्य कार्रवाई हुई उसके बाद देश की जनता ने मान लिया है कि मोदी के हाथ में देश सुरक्षित है। 

पाकिस्तान कभी नहीं मानेगा की कितने आंतकी मारे गए हैं। हमें कितने आतंकी मारे गए इस पर ध्यान नहीं देना है। उन्होंने कहा कि एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने वालों का जवाब जनता देगी। मुंबई हमले के बाद कांग्रेस ने उचित कदम उठाया होता तो पुलवामा जैसी घटना नहीं होती। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली के प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि भाजपा का राजनैतिक ऐजेंडा देश का विकास है। 
विज्ञापन


एक तरफ देश बचाने वाले हैं तो दूसरी तरफ देश को बेचने वाले हैं। देश बेचने वालों को जनता नकार देगी। प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि लोग देश भक्ति के रंग से सराबोर है। भारत माता की जय के नारे को हर व्यक्ति बड़े गौरव के साथ लगा रहा है। भाजपा के सकारात्मक विचारों के साथ चुनाव मैदान में है।

ओछी भाषा से संस्कार व चरित्र का पता चलता है: तिवारी
तिवारी ने कहा केजरीवाल को बताना चाहता हूं कि राजधानी दिल्ली के नागरिकों की है। सवैंधानिक पद पर बैठ मुख्यमंत्री का ओछी भाषा का प्रयोग उनके संस्कार विहिन चरित्र को प्रर्दर्शित करता है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अनुशासित व संस्कार वाला है। दिल्ली की जनता के बीच हमें बताना है कि कैसे केजरीवाल ने देशद्रोहियों को बचाने के लिए टुकड़े-टुकड़े गैंग की फाइल रोककर उनका संरक्षण किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें