उत्तर पश्चिम दिल्ली के रानीखेड़ा में पूर्वी दिल्ली का कूड़ा डालने के खिलाफ इलाके करीब दो दर्जन गांवों और करीब तीन दर्जन कॉलोनियों के लोग लामबंद हो गए हैं। उन्होंने बनाई गई सैनेडरी लैंडफिल पर डेरा डाल दिया है।
इलाके के सैकड़ों लोगों ने रविवार को पूरे दिन की भांति रात को धरना जारी रखा। इतना ही नहीं, सोमवार को धरना शुरू कर दिया। उन्होंने धरना स्थल पर खाने-पीने की व्यवस्था कर दी है। इसके चलते सोमवार को पूर्वी दिल्ली नगर निगम के ट्रक रानीखेड़ा में कूड़ा लेकर नहीं पहुंचे।
इलाके के लोगों की एकजुटता के आगे नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के नेताओं ने धरने में शामिल कर दिया। इलाके सांसद उदित राज सोमवार की दोपहर धरना स्थल पर पहुंचे।