फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद पहुंचे स्कूल, शिक्षा व्यवस्था पर आप सरकार को घेरा, चार माह पहले मिला था नोटिस

Tue, 28 Jan 2020 12:40 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के स्कूलों में पहुंचे भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा और मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली सरकार की शिक्षा व्यवस्था पर भाजपा सांसदों ने एक साथ हमला बोला है। अलग-अलग इलाके के स्कूलों में पहुंचकर भाजपा सांसदों ने दिल्ली सरकार के स्कूलों का जायजा लिया और आप सरकार के दावों की पोल खोली।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद डॉ. हर्षवर्धन सोमवार को प्रेम नगर स्थित राजकीय बाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। स्कूल का जायजा लेने के बाद डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि बातें तो बड़ी-बड़ी है, लेकिन काम धेला भर का नहीं दिखा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के झूठ का ढोल फट चुका है। प्रेम नगर स्थित स्कूल में शिक्षा का स्तर एक कोने में सहमी व सिसकती दिख रही है। ट्वीट कर उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा कि कब चल रहे हैं प्रेम नगर?

पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर ने खिचड़ी पुर स्थिति सरकारी स्कूल का जायजा लिया। ट्वीट कर वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें स्कूल के जर्जर हालत को प्रदर्शित किया गया है। गंभीर ने लिखा है कि वे लोग कहते है कि शिक्षा व्यवस्था पर चुनाव लड़ रहे है। मैं कहता हूं कि चुनाव सच्चाई पर लड़ो।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार माह पहले स्कूल खाली करने का मिल चुका है नोटिस, आज भी पढ़ रहे हैं बच्चे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को दिल्ली के स्कूलों को खुद आकर देखने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की ओर से बुलावा भेजा गया था। इस बुलावे के बाद पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा ने मटियाला के सर्वोदय विद्यालय का दौरा किया। इस विद्यालय में लगभग 12 सौ बच्चे पढ़ते हैं। पीडब्ल्यूडी ने चार माह पहले विद्यालय के भवन को जर्जर घोषित कर इसको गिराने का नोटिस दिया हुआ है।

सांसद प्रवेश वर्मा ने विद्यालय पहुंचकर बच्चों से बातें कीं। इस दौरान उन्होंने दिखाया कि किस तरह विद्यालय के भवन में दरारें आ चुकी हैं। स्कूल के बाहरी हिस्से में हाल ही में टाइल्स लगवाई गई है। इस दौरान सांसद से बातचीत में बच्चों ने बताया कि बरसात होने पर छतों से पानी टपकता है।

विद्यालय की सारी खिड़कियां टूटी हुई हैं। स्कूल में कभी सफाई भी नहीं होती। सांसद ने कक्षाओं में पहुंच कर देखा, तो कई कक्षाओं में शिक्षक अनुपस्थित पाए गए, विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि, यहां शिक्षकों की भारी कमी है।

इस दौरान प्रवेश वर्मा ने बच्चों की क्लास ली, उन्होंने बच्चों को समझाया कि उनका स्कूल ऐसी हालत में इसलिए है, क्योंकि दिल्ली का मुख्यमंत्री 3-4 विद्यालयों को चमका कर केवल उसका विज्ञापन कराता है।

वहीं बच्चों ने भी सांसद को बताया कि उनके माता-पिता अगली साल उन्हें दूसरे स्कूल में भेजने की बात करते हैं। उनके टीचर उन्हें एक साथ खड़े होकर पैर पटक कर जय हिंद बोलने से रोकते हैं, कहते हैं, एक साथ पैर पटकने से छत टूट सकती है। सांसद ने भी बच्चों से कहा कि वह अपने मां बाप से कहें, कि इस बार वह झूठ बोलने वाले मुख्यमंत्री को वोट नहीं दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें