फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने लॉन्च की स्वदेशी राखी, पार्टी दिल्ली में लगाएगी इसके स्टॉल

Fri, 17 Jul 2020 05:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
आदेश गुप्ता को राखी बांधतीं मीनाक्षी लेखी... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चीन के साथ सीमा विवाद के बाद स्वदेशी को अपनाने की मुहिम शुरू हो गई है। चीन के सामान का बहिष्कार और आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में भाजपा ने भी पहल शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने %स्वदेशी राखी% लांच की।

विज्ञापन


इस मौके पर लेखी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बढ़ता कदम साबित होगा। यह पहल मेक इन इंडिया और कौशल भारत कार्यक्रम का समर्थन होगा। बल्कि कोरोना महामारी के समय महिलाओं के लिए रोजगार पैदा करेगी। 

लेखी ने कहा कि उनके कार्यालय 14 महादेव रोड पर शुक्रवार से एक स्टाल लगाया जाएगा जहां लोग राखी ले सकेंगे। महिला श्रमिकों के सहयोग में जिसे जो भी मदद करनी होगी वह कर सकते है। दान के उद्देश्य से एक गुलक रखा जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पूरी दिल्ली में स्वदेशी राखी स्टाल लगाए जाएंगे। महिला श्रमिकों को इससे मजबूती किलेगी। महामारी के समय में रोजगार सृजन में मदद मिलेगा। 

उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन बहनों का त्योहार है और यह पहल बहनों के लिए है और बहनों द्वारा भी। चीन 400 करोड़ रुपये का कारोबार रक्षा बंधन पर भारत में करता है। यह पैसा अब भारत से बाहर नहीं जाएगा। पूरे देश के छोटे व्यवसायों को मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें