फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : भक्तों को लेकर अयोध्या धाम निकली विशेष रेलगाड़ी, सांसद मनोज तिवारी ने दिखाई हरी झंडी

Sat, 10 Feb 2024 06:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

इसी क्रम में दिल्ली भाजपा ने भी लोगों को रामलला के दर्शनों की योजना बनाई थी जिसके तहत कल पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने पुरानी दिल्ली रेलवने स्टेशन से एक विशेष गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर अयोध्या धाम के लिए रवाना किया। 
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में भव्य मंदिर और राम लला के दर्शनों के लिए देश के कोने-कोने से लोग धर्मनगरी जा रहे हैं। देश के विभिन्न हिस्सों से रेलगाड़ियां भक्तों को लेकर अयोध्या पहुंच रही हैं। भाजपा ने विशेष रूप से लोगों को राममंदिर के दर्शन कराने के लिए कई तरह की व्यवस्थाएं की हैं।

विज्ञापन


इसी कड़ी में उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने नवीन शाहदरा जिले के 1500 राम भक्तों को आस्था ट्रेन से रवाना किया। इसी तरह प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विष्णु मित्तल ने गांधी नगर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बस से राम लला का दर्शन कराने के लिए रवाना किए। 

इस मौके पर सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि 500 वर्ष बाद भगवान श्री राम बाल रूप में भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। पूरे विश्व में भारत के गौरवशाली इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ा है। गौरव की बात इसलिए भी है कि भव्य राम मंदिर का निर्माण उस अमृत काल में हुआ है।
विज्ञापन


शक 1500 की संख्या में ट्रेन से तीर्थ यात्रा के लिए आप सभी जा रहे हैं, लेकिन नवीन शाहदरा के 25 लाख लोगों के प्रतिनिधि के रूप में रामलला के दर्शन कर क्षेत्र के कल्याण और राष्ट्र को वैभवशाली बनाने की कामना करना है। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विष्णु मित्तल ने गांधी नगर विधानसभा के आजाद नगर वार्ड से राम भक्तों को रवाना  किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें