फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज तिवारी या तो आज शाम तक मुझे गिरफ्तार करवाएं, या सबके सामने माफी मांगें- मनीष सिसोदिया

Mon, 01 Jul 2019 05:21 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने सोमवार को दिल्ली की आप सरकार पर घोटाले का गंभीर आरोप लगाते हुए बड़ा बयान दिया था कि हम जल्द ही दिल्ली के शिक्षा विभाग में हुए एक बड़े घोटाले का पर्दाफाश करने वाले हैं, जिसमें अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी शामिल हैं। उसके कुछ देर बाद ही उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मनोज तिवारी के दावे को चुनौती देते हुए कहा है कि अगर दो हजार करोड़ के घोटाले का एक आरोपी दिल्ली की सड़कों पर खुलेआम घूम रहा है, तो उनके लिए इससे ज्यादा शर्मनाक और कुछ नहीं हो सकता।

विज्ञापन


सिसोदिया ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री केजरीवाल और मैंने घोटाला किया है तो हमें गिरफ्तार करें। मनीष सिसोदिया ने मनोज तिवारी को लगभग ललकारते हुए कहा कि या तो मुझे शाम तक गिरफ्तार करवाएं, या सबके सामने माफी मांगें।
 


बता दें कि सांसद मनोज तिवारी ने एक आरटीआई रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया था कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में कमरे बनाने के लिए कॉन्ट्रैक्टरों और बिल्डरों को जरूरत से दो हजार करोड़ रुपए ज्यादा आवंटित किए गए थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिन कमरों का निर्माण मात्र 892 करोड़ रुपए की लागत में हो सकता था, उसके लिए दिल्ली सरकार ने 2892 करोड़ रुपए दे दिए। दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार 2892 करोड़ रुपए की लागत से स्कूलों में 12 हजार 782 कमरे बनवाने का काम रही है। 

इसके साथ ही मनोज तिवारी ने यह भी कहा था कि केजरीवाल और मनीष सिसोदिया इन कमरों के निर्माण का कॉन्ट्रैक्ट अपने रिश्तेदारों को देकर भी फायदा उठाना चाहते हैं। 
विज्ञापन


यह भी देखें-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें