प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र को कोरे वादों और झूठे दावों का पुलिंदा बताया है। जुमलेबाजी से भरपूर घोषणा पत्र कहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने कहा है कि भाजपा का 2014 का घोषणापत्र बनाने वाले मुरली मनोहर जोशी से जब पूछा गया कि मोदी सरकार के पिछले 5 साल के काम को कितने नंबर देंगे, तो उन्होंने कहा कि कॉपी में कुछ लिखा हो, तब तो नंबर दूं। अब इससे ज्यादा भाजपा के बारे में क्या कहा जा सकता है।
शीला दीक्षित ने यह भी कहा कि देश की जनता अब भाजपा के शीर्ष नेता नरेंद्र मोदी की हकीकत पहचान चुकी है। भाजपा के कोरे आश्वासनों एवं झूठी घोषणाओं से भरे 2019 के घोषणा पत्र पर कोई भी यकीन करने से पहले मोदी सरकार को अपने 2014 के घोषणा पत्र में किए गए वायदों को पूरा हिसाब जनता को देना होगा। दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र ‘हम निभाऐंगे’ के समक्ष भाजपा का घोषणा पत्र कहीं भी नही ठहरता।
शेर से व्यक्त की व्यथा
‘तेरे वादे का जनाजा हमने अपनी आंखों से उठते देखा है। तेरा फरेब तुझसे ऊंचा है, हमने खुद आजमा के देखा है।
- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रमाकांत गोस्वामी ने शेर से व्यक्त की जना की व्यथा