फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election 2024: 'ललित मोदी की वकील रहीं बांसुरी स्वराज, विदेश भगाने में मदद की', सोमनाथ भारती ने पूछे पांच सवाल

Wed, 06 Mar 2024 08:44 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

नई दिल्ली से आप प्रत्याशी सोमनाथ भारती ने कहा कि ललित मोदी को विदेश भागने में मदद करने वाली बांसुरी स्वराज को भाजपा ने नई दिल्ली से प्रत्याशी बनाया गया है। ललित मोदी ने देश के साथ गद्दारी करते हुए हजारों करोड़ का घोटाला किया। क्या ललित मोदी जैसे व्यक्ति को बचाना देशद्रोह नहीं है। 
विज्ञापन
बांसुरी स्वराज और सोमनाथ भारती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी ने भाजपा द्वारा बांसुरी स्वराज को नई दिल्ली लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाए जाने पर प्रश्न खड़ा किया है। नई दिल्ली से आप प्रत्याशी सोमनाथ भारती ने बांसुरी स्वराज पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि बांसुरी स्वराज ने देश के साथ गद्दारी करने वाले ललित मोदी को विदेश भागने में मदद की। ललित मोदी की वकील रही बांसुरी स्वराज ने कोर्ट की डबल बेंच का फैसला आने से पहले उनका पासपोर्ट रिन्यू कराया और विदेश भेज दिया। 

विज्ञापन


ललित मोदी ने खुद ट्वीट कर किया था धन्यवाद: सोमनाथ भारती
ललित मोदी ने खुद ट्वीट कर बांसुरी स्वराज का धन्यवाद भी किया। देश को हजारों करोड़ रुपए का चूना लगाने वाले ललित मोदी को विदेश भागने में मदद करने वाली बांसुरी स्वराज को भाजपा ने अब नई दिल्ली से प्रत्याशी बनाया है। यह बेहद चिंताजनक है। बांसुरी स्वराज को बताना चाहिए कि क्या ललित मोदी जैसे व्यक्ति को बचाना देशद्रोह नहीं है और क्या भाजपा ने उनको ललित मोदी की मदद करने के लिए कहा था?

मीनाक्षी लेखी का टिकट क्यों काटा: सोमनाथ भारती
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नई दिल्ली लोकसभा प्रत्याशी सोमनाथ भारती ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर कहा कि भाजपा खुद को देशभक्त सिद्ध करने में तो लगी रहती है, लेकिन उसमें सफल नहीं होती है। भाजपा से कोई भी प्रश्न पूछो, लेकिन वह उसका जवाब नहीं देती है। बीजेपी ने नई दिल्ली लोकसभा सीट से 10 साल से सांसद और मंत्री मीनाक्षी लेखी का टिकट काटकर बांसुरी स्वराज को दे दिया। अब यह बहुत बड़ा सवाल है कि बीजेपी ने उनको उम्मीदवार क्यों बनाया?
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता कि ललित मोदी ने देश के साथ गद्दारी की है। ललित मोदी ने देश में हजारों करोड़ रुपए का घोटाला किया है और आज कानून से बचने के लिए देश से फरार है। ऐसे में उसके भागने में किसने मदद की? उसके भागने में कौन माध्यम बना? किसने कोर्ट में पैरवी की? वो नई दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज ही हैं, जिन्होंने कोर्ट में ललित मोदी की पैरवी की थीं। इतना ही नहीं, ललित मोदी ने फरार होने के बाद बकायदा एक्स (ट्वीट) के जरिए बांसुरी स्वराज का धन्यवाद भी किया था। 

नई दिल्ली से ‘‘आप’’ के प्रत्याशी सोमनाथ भारती ने कहा कि 2012 से 2014 के दौरान बांसुरी स्वराज ललित मोदी की वकील रही हैं। हद तो तब हो गई, जब कोर्ट की डबल बैंच के फैसले से पहले ही ललित मोदी का पासपोर्ट रिन्यू कराकर, उनकी विदेश रवानगी करा दी गई। बीजेपी ने ऐसे व्यक्ति को लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है, जोकि बहुत चिंताजनक विषय है। 

सोमनाथ भारती ने बासुंरी स्वराज से पूछे पांच प्रश्न...
1- बांसुरी स्वराज बताएं कि क्या ललित मोदी ईमानदार आदमी है? 
2- क्या बीजेपी ने बांसुरी स्वराज को ललित मोदी की मदद करने के लिए कहा था? 
3- क्या ललित मोदी जैसे व्यक्ति का बचाव करना देशद्रोह नहीं है? 
4- ललित मोदी ने देश को कितने हजार करोड़ रुपए का चूना लगाया और उसमें उनकी क्या हिस्सेदारी थी?
5- क्या बांसुरी स्वराज, ललित मोदी को आज भी भारतीय कानून के शिकंजे से बचने के लिए मदद कर रही हैं?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें