फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के नाकामपंथियों ने नहीं किया विकास: गुप्ता

Fri, 10 May 2019 05:35 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
vijendra gupta - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता का कहना है कि दिल्ली के नाकामपंथियों ने साढ़े चार साल सत्ता में रहकर भी कोई विकास नहीं किया। जबकि केंद्र सरकार ने इस बीच राजधानी के लोगों को कई सौगातें दी। राजधानी के चारों तरफ वेस्टर्न एक्सप्रेस वे, दिल्ली मेट्रो के मार्ग में वृद्घि, दिल्ली-एनसीआर में  51 किलोमीटर मार्ग का विस्तार, मेरठ तक गाजियाबाद होते हुए 82 किलोमीटर लंबे रीजनल रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम को मंजूरी, गरीबों को मकान, सुरक्षा के लिए बजट में 16 फीसदी की बढ़ोतरी सहित अनेक उल्लेखनीय काम किए हैं।
विज्ञापन


गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की 60 प्रतिशत आबादी जिसकी सालना 5 लाख तक इनकम थी, उसको केन्द्र सरकार ने इनकम टैक्स में राहत दी है। आयुष्मान भारत और सवर्ण आरक्षण जैसी योजनाओं का लाभ भी लोगों को मिल सकता था, लेकिन केजरीवाल सरकार इसमें बहुत बड़ा रोड़ा बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें