दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता का कहना है कि दिल्ली के नाकामपंथियों ने साढ़े चार साल सत्ता में रहकर भी कोई विकास नहीं किया। जबकि केंद्र सरकार ने इस बीच राजधानी के लोगों को कई सौगातें दी। राजधानी के चारों तरफ वेस्टर्न एक्सप्रेस वे, दिल्ली मेट्रो के मार्ग में वृद्घि, दिल्ली-एनसीआर में 51 किलोमीटर मार्ग का विस्तार, मेरठ तक गाजियाबाद होते हुए 82 किलोमीटर लंबे रीजनल रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम को मंजूरी, गरीबों को मकान, सुरक्षा के लिए बजट में 16 फीसदी की बढ़ोतरी सहित अनेक उल्लेखनीय काम किए हैं।
गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की 60 प्रतिशत आबादी जिसकी सालना 5 लाख तक इनकम थी, उसको केन्द्र सरकार ने इनकम टैक्स में राहत दी है। आयुष्मान भारत और सवर्ण आरक्षण जैसी योजनाओं का लाभ भी लोगों को मिल सकता था, लेकिन केजरीवाल सरकार इसमें बहुत बड़ा रोड़ा बनी हुई है।