फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दिल्ली में उपराज्यपाल की भी नहीं सुनते अफसर'

Mon, 28 Apr 2014 03:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद व पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजय गोयल ने बिजली-पानी का संकट गहराने पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली के अधिकतर इलाके में बिजली की कटौती हो रही है और पानी की उपलब्धता नहीं है।
विज्ञापन


इस बाबत उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग से इस साल गर्मियों में बिजली-पानी के संकट से निपटने की कार्य योजना को सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल के निर्देश उनके अधिकारी नहीं मान रहे हैं।

उन्होंने एक बयान में यह भी कहा कि उपराज्यपाल कार्यालय से दावा किया जा रहा है कि बिजली-पानी के संकट से निपटने के लिए बैठकें की जा रही हैं। कई कार्य योजना पर अमल करने की बात भी बताई जा रही है। लेकिन जमीनी स्तर पर तो हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं।
विज्ञापन


बैठकों का असर कागजों पर ही नजर आ रहा है। दिल्ली में एक निर्वाचित सरकार के अभाव में अब उपराज्यपाल पर यह जिम्मेदारी है कि इस बिगड़ती स्थिति को संभालें।

गोयल ने इस बात को लेकर चिंता जताई है कि उपराज्यपाल के निर्देश का उनके आला अधिकारी ही पालन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा प्रशासन लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील नहीं है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें