फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यालय में खुदकुशी: भाजपा नेता ने फांसी लगाकर दी जान, पंखे से लटका मिला शव; सुसाइड नोट में लिखी ये वजह

Tue, 04 Mar 2025 04:03 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली में भाजपा उपाध्यक्ष व पूर्व जोन चेयरमैन ठाकुर अवधेश कुमार ने जिला कार्यालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है।
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी जिला के भाजपा उपाध्यक्ष व पूर्व जोन चेयरमैन ठाकुर अवधेश कुमार ने यमुना विहार स्थित जिला कार्यालय में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मंगलवार सुबह पार्टी कार्यकर्ता कार्यालय पहुंचे तो उन्होंने दरवाजा अंदर से बंद पाया। बाद में मामले की सूचना भजनपुरा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो अंदर पंखे से अवधेश कुमार का शव लटका हुआ था। 

विज्ञापन


फौरन मामले की सूचना क्राइम टीम के अलावा एफएसएल को दी गई। खबर मिलते ही जांच दल मौके पर पहुंच गया। टीम ने बेहद बारीकी से मौके से साक्ष्य जुटाए। खबर मिलने के बाद मौके पर पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि अवधेश के पास एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है,  जिसमें उन्होंने कर्ज न उतार पाने की वजह से यह कदम उठाने के लिए लिखा है। पुलिस ने मंगलवार को ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

भजनपुरा पुलिस मामले की जांच कर कर रही है। शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि पिछले कुछ समय से अवधेश अवसाद का शिकार थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उनके परिजनों से भी इस संबंध में पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने उनका मोबाइल जांच के लिए कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन


उत्तर-पूर्वी जिला के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अवधेश कुमार परिवार के साथ तुकमीरपुर में रहते थे। इनके परिवार में पत्नी सुधा के अलावा बेटा संजय और एक बेटी है। अवधेश मंगलवार सुबह किसी को बिना कुछ बताए घर से निकल गए थे। इसके बाद वह जिला कार्यालय पहुंचे। सुबह 11 बजे कार्याकर्ता दफ्तर पहुंचे तो वह अंदर से बंद था। सबको पता था कि जिला कार्यालय की चाबी अवधेश कुमार के पास ही रहती थी। बाद में मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें