फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलनाथ के खिलाफ अनशन पर भाजपा नेता, बोले- 1984 के दंगों में हैं शामिल

Mon, 17 Dec 2018 01:37 PM IST
पूजा त्रिपाठी भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
file photo
विज्ञापन

कांग्रेस नेता कमलनाथ को मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिये मनोनीत किए जाने के विरोध में दिल्ली भाजपा के एक नेता सोमवार को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए और आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता सिख विरोधी दंगों में शामिल थे।

विज्ञापन


कमलनाथ सोमवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। इस इलाके में 1984 के सिख विरोधी दंगों से प्रभावित कई परिवार रहते हैं।

मुख्यमंत्री पद के लिये कमलनाथ का चयन करने के कांग्रेस के कदम का विरोध करते हुए बग्गा ने कहा, ‘‘उन्हें (कमलनाथ को) मुख्यमंत्री पद के लिए मनोनीत करने के राहुल गांधी के फैसले के खिलाफ मैं अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठा हूं। वह (कमलनाथ) वही व्यक्ति हैं जो दिल्ली में सिखों के खिलाफ दंगों में शामिल थे।’’ 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनकी भूख हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक कि कमलनाथ की जगह किसी और को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री नहीं बनाया जाता। भाजपा के कई नेता बग्गा के प्रदर्शन का समर्थन कर रहे हैं।

 भाजपा नेता और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस ने कमलनाथ को मुख्यमंत्री पद के लिये मनोनीत कर सिखों की भावनाओं को ‘‘ठेस’’ पहुंचायी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें