देशहित में सच को सच कहना गलत नहीं है। मेरे लिए व्यक्ति से बड़ी पार्टी और पार्टी से बड़ा देश है। इस मौके पर भाजपा शासित राज्यों समेत सभी प्रदेशों के शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सभी राज्यों में दोनों क्षेत्र ध्वस्त पड़े हैं, जबकि दिल्ली सरकार ने पिछले तीन साल में इनमें क्रांतिकारी काम किया है।
दिलचस्प यह कि शत्रुघ्न सिन्हा ने मंच पर मौजूद दिलीप पांडेय की जमकर तारीफ की। दिलीप पांडेय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी की सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। पार्टी ने उन्हें लोक सभा का प्रभारी बनाया है।
शत्रुघ्न सिन्हा के मुताबिक, मेरे अनुज दिलीप पांडेय बहुत अच्छे इनसान हैं। आप सभी इनको आशीर्वाद दीजिए। इनकी मजबूती अरविंद केजरीवाल को मजबूत करेगी और यह उनके लिए निजी तौर पर खुशी देगी।