गाजियाबाद के भाजपा नेता संजय सिंह पर अपनी ही पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता से छेड़छाड़ का आरोप है।
इससे आहत भाजपा नेता ने बृहस्पतिवार को जहर खा लिया।
जिससे उनकी हालत बिगड़ गई और उन्हें नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।