फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के भतीजे की सड़क दुर्घटना में मौत

Wed, 21 Jan 2015 06:08 PM IST
अमर उजाला, लोनी
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमेंद्र के भतीजे की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। वह दोनों खेकड़ा के एक कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कर रहे थे तथा स्कूटी द्वारा कॉलेज से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान इंटरलॉकिंग टाइल्स से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी थी। दुर्घटना के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

मूल रुप से बागपत जनपद के बिजवाड़ा गांव (बड़ौत) के रहने वाले भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमेंद्र सिंह परिजनों के साथ काफी समय से लोनी की पूर्वी जवाहर नगर कॉलोनी में रह रहे हैं।
विज्ञापन


उनका भतीजा निशांत 21 पुत्र किरणपाल खेकड़ा के एमकेआर पॉलीटेक्निक कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कर रहा था। बुधवार दोपहर करीब दो बजे निशांत अपने साथी कृष्ण निवासी बेहटा के साथ स्कूटी पर कॉलेज से वापस घर लौट रहा था।

जैसे ही दोनाें दिल्ली-सहारनपुर रोड पर मंडोला विहार योजना के सामने पहुंचे तो इंटरलॉकिंग टाइल्स से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गए।

संतुलन बिगड़ने के कारण स्कूटी सड़क पर गिर गई तथा ट्राली के पहिए के नीचे कुचल जाने के कारण निशांत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कृष्ण दूसरी ओर गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आरोपी की तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें