फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान वापसी पर भाजपा नेता का कटाक्ष

Sun, 08 Nov 2015 01:00 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सांसद विजय गोयल के घर के बाहर एक होर्डिंग लगाकर पुरस्कार लौटाने वालों पर कटाक्ष किया गया है। संस्था लोक अभियान के माध्यम से लगाए गए होर्डिंग में गोयल ने लिखवाया है कि देश में माहौल खराब करने के लिए अपने अवार्ड-पुरस्कार यहां जमा करवाएं।
विज्ञापन


नीले रंग का बोर्ड भाजपा मुख्यालय के सामने स्थित गोयल के निवास स्थान 10 अशोक रोड पर लगाया गया है। भाजपा सांसद विजय गोयल ने फेसबुक पर लिखा है कि अपने आवास पर लगे होर्डिंग के द्वारा मैंने मित्रों की राय से एक संदेश देने की कोशिश की है।

गोयल के फेसबुक पेज पर इस संदेश को 6097 लोगों ने लाइक भी किया है। 772 लोगों ने इस पोस्ट को शेयर किया है। गोयल के फेसबुक पर लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रिया भी दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन

सोशल साइट पर भी मिली तीखी प्रतिक्रिया

इसमें लिखा गया है कि न केवल पुरस्कार बल्कि पुरस्कार राशि भी जमा करवाएं। गौरतलब है कि देश में असहिष्णुता के नाम पर चल रही बहस तेज हो गई है।

इसके नाम पर पुरस्कार वापसी कर रहे साहित्यकारों, लेखकों के विरोध में शनिवार को इंडिया गेट पर मार्च निकाला गया, जिसे मार्च फॉर इंडिया नाम दिया गया।

फिल्म अभिनेता अनुपम खेर की अगुवाई में निकले मार्च में बॉलीवुड, साहित्य, संगीत की दुनिया के नामचीन चेहरों के साथ बड़ी संख्या में आम लोगों ने भी शिरकत की। सभी ने पुरस्कार वापसी करने वालों को आड़े हाथों लेते हुए मोदी सरकार का समर्थन भी किया।

असहनशीलता के नाम पर सम्मान वापसी से नाराज अभिनेता अनुपम खेर ने मार्च से पहले कहा कि पुरस्कार वापसी के नाम पर देश की छवि खराब करने के लिए की जा रही साजिश को सफल नहीं होने देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें