राहुल गांधी
इसके लिए हरीश खुराना ने पार्टी नेताओं की दिल्ली के एक रेस्रां में छोले भटुरे खाते हुए फोटो भी साझा की है। उनका कहना है कि दलित प्रेम तो दिखावा है कांग्रेस नेता पहले ही नाश्ता करके फिर राजघाट पर अनशन का दिखावा कर रहे हैं। इस पर कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली ने कहा है कि यह फोटो सुबह 8 बजे वह फोटो सुबह 8 बजे से पहले की है, यह एक सांकेतिक उपवास है जो सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक ही रखा जाएगा। यह कोई अनिश्चितकालीन हड़ताल नहीं है।