दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को ट्वीट कर राज्य में सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने वाले अभियान की जानकारी दी थी। इसको लेकर भाजपा नेता गौतम गंभीर ने ट्वीट कर चुटकी ली है।
उन्होंने कहा, "बाबूजी धीरे चलना, बड़े गड्ढे हैं इस राह में, हम को मालूम है दिल्ली की हकीकत, लेकिन दिल को खुश रखने को अरविंद केजरीवाल का ये ख्याल अच्छा है।"
मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में क्या कहा था?
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट में कहा था कि दिल्ली सरकार के अधीन पीडब्ल्यूडी की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का अभियान आज से शुरू। 50 विधायक आज 25-25 किमी सड़क का निरिक्षण करेंगे। जिसमें हर विधायक के साथ एक इंजीनियर भी होगा।
उन्होंने कहा कि ऐप के जरिए गड्ढे या अन्य खराबी की फोटो और लोकेशन की रिकॉर्डिंग होगी और हर खराबी को तुरंत ठीक कर दिया जाएगा।