फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खास इलाकों में बंट रहे पर्चे, यह चुनावी असर तो नहीं!

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने गोरक्षा को अपने चुनावी अभियान में काफी उछाला लेकिन चुनाव खत्म होते ही यह मुद्दा ठंडे बस्ते में चला गया। एक बार फिर से इस मुद्दे को दिल्ली में गरमाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


भाजपा की प्रोदशिक इकाई ने दिल्ली में गोरक्षा के लिए अभियान शुरू किया है। इसके तहत लोगों को गाय के दूध, मूत्र और गोबर के फायदे बताए जा रहे हैं। केंद्र सरकार से गो-हत्या पर पाबंदी की अपील करना भी इस कार्यक्रम का हिस्सा है।

पार्टी की गौवंश विकास प्रकोष्ठ ने लोगों को पैंफलेट भी बांटने शुरू कर दिए हैं। सूत्रों का मानना है कि दिल्ली में तीन सीटों पर होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर बीजेपी इस मुद्दे को उठा रही है। दिल्ली के गीता कॉलोनी में ऐसे पैंफलेट भी बांटे गए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि पूर्वी दिल्ली की यह कॉलोनी कृष्णानगर विधानसभा क्षेत्र में आती है जहां 25 नवंबर को उपचुनाव होने हैं। जब पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि गोरक्षा को लेकर बीजेपी की मांग कोई नई नहीं है और इस अभियान का चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन

'गो-रक्षा के लिए संसद में लाएंगे ‌विधेयक'

इस बारे में उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि बीजेपी गो-हत्या पर रोक के लिए एक बिल भी संसद में पेश करेगी। इस संबंध में कानूनों में बदलाव की भी आवश्यकता है। गायों को केवल हिंदू धर्म से संबद्ध करना ठीक नहीं है क्योंकि यह धर्म और जाति से परे सबके लिए उपयोगी है। गाय में ऐसी शक्ति है कि जो पूरे देश को एकता के सूत्र में पिरो सकती है।

बता दें कि गीता कॉलोनी में बांटे गए पैंफलेट में लिखा था कि गौमूत्र का इस्तेमाल हम पेस्टीसाइड्स और दवाईयों के रूप में कर सकते हैं। वहीं इस पैंफलेट में गाय के दूध और गोबर के उपयोग के बारे में भी बताया गया है।

गौवंश विकास प्रकोष्ठ के मीडिया-प्रभारी प्रीति शर्मा ने कहा कि हमारे इस कार्यक्रम को राजनीतिक नजरिए से देखना गलत है क्योंकि हमारा यह कार्यक्रम गौअष्टमी पर आयोजित किया गया था। पिछले साल इसे हमने भाजपा के दिल्ली मुख्यालय पर मनाया गया था। हर साल हम 31 अक्टूबर को गौअष्टमी के रूप में मनाते हैं।

गौवंश विकास प्रकोष्ठ की मांग है कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए और गोरक्षा अभियान की देख-रेख के लिए एक आयोग की स्थापना की जाए। कार्यक्रम के आयोजकों की मांग है कि हर घर में गाय रखने के लिए स्‍‌थान की व्यवस्‍था होनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें