फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी के हाथों में असुरक्षित है देश : मुलायम

Wed, 17 Dec 2014 11:27 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा कि बीजेपी के हाथों में देश असुरक्षित है। देश को संभालने वालों से ही खतरा बना है। विकास से भटकाकर जाति-धर्म केनाम पर लोगों के बीच जहर घोला जा रहा है।
विज्ञापन


देश को कमजोर करने वालों को अब मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। वह बुधवार दोपहर राजनगर एक्सटेंशन स्थित सपा नेता सुधन रावत के आफिस के सामने पांच मिनट के लिए रुके थे। इस दौरान वह कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि देश परेशानी के दौर से गुजर रहा है। सरकार के मंत्री ही आए दिन ऐसे बयान देते हैं, जिससे सौहार्द बिगड़ने का खतरा बना रहता है। विकास और अच्छे दिनों की मीठी बातों का दौर अब खत्म हो चुका है।
विज्ञापन


तीसरा मोर्चा एकजुट होकर अब बीजेपी का कच्चा चिट्ठा खोलेगा। सामाजिक समरसता और भाईचारे से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने एकजुट होकर जनता के बीच जाने और सरकार के विकास कार्यों, जनहित की योजनाओं का प्रचार करने को कहा।

इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष साजिद हुसैन, महानगर अध्यक्ष धर्मवीर डबास, सुधन रावत, महानगर अध्यक्षा रितु खन्ना, प्रवक्ता इंद्रजीत टीटू, मनमोहन गामा, पुष्पा शर्मा और प्राप्ती यादव आदि रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें