फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: चावल घोटाले के आरोप पर भाजपा का पलटवार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। कथित चावल घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी के आरोपों पर दिल्ली भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि सौरभ भारद्वाज और आप विधायक विशेष रवि के आरोपों में ही विरोधाभास है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग आरोप लगाने से पहले दोनों नेताओं को आपस में बात कर यह तय कर लेना चाहिए कि आखिर पार्टी का आरोप क्या है।
विज्ञापन

कपूर के अनुसार, खाद्य मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के विधानसभा में दिए बयान के बाद स्पष्ट हो गया है कि उत्तर पूर्वी क्षेत्रीय कृषि विपणन निगम लिमिटेड के प्रस्ताव से दिल्ली सरकार का कोई आर्थिक लेना-देना नहीं है। उनके मुताबिक, दिल्ली सरकार ने न तो चावल खरीदा और न बेचा व इससे केंद्र से मिलने वाले चावल के कोटे पर भी कोई असर नहीं पड़ा। भाजपा प्रवक्ता ने सौरभ भारद्वाज पर निशाना साधते हुए कहा कि वह राजनीतिक मुद्दों के बजाय मनगढ़ंत कहानियां गढ़कर सनसनी फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें