दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियों के चुनाव प्रचार अभियान तेजी पर हैं। इसी कड़ी में बीजेपी ने भी हाल में जीते चुनावों की तरह ही दिल्ली का चुनाव जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है।
अन्य राज्यों की तरह ही दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा ने पीएम मोदी का चेहरा आगे करके चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। चुनाव की कमान संभाल रहे बीजेपी के राष्ट्राध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को इसके तहत निर्देश भी दे दिए हैं।
अमित शाह ने दिल्ली भाजपा को यह सख्त हिदायत दी है कि चुनाव प्रचार के दौरान शहर में लगने वाले पोस्टरों पर किसी भी स्थानीय नेता के चेहरे का इस्तेमाल नहीं होगा। पोस्टरों पर अगर किसी का नाम या चेहरा होगा तो वो होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।