फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जासूसों’ पर भाजपा हाईकमान की नजर, नेताओं को बाहरी लोगों से दूरी बनाए रखने की नसीहत

Wed, 29 May 2019 10:46 AM IST
देव कश्यप परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Narendra Modi- Amit Shah
विज्ञापन

दिल्ली में ऐतिहासिक जीत के साथ ही विधानसभा चुनाव में 22 वर्ष से सत्ता का सूखा खत्म करने का सपना देख रही भाजपा संगठन में मौजूद दूसरी पार्टियों के जासूसों को ठिकाने लगाना चाहती है।

विज्ञापन


नेताओं को इन कथित बाहरी लोगों से दूर रहने की नसीहत भी दी गई है, ताकि पार्टी के सियासी फैसलों और योजनाओं की जानकारी बाहर न जा सके। राष्ट्रीय कार्यकारिणी से जुड़े नेताओं की मानें तो दिल्ली के सातों सांसदों और प्रदेश संगठन के बड़े नेताओं को इस बारे में स्पष्ट निर्देश मिल चुके हैं।

पार्टी हाईकमान का मानना है कि कुछ महीनों में पार्टी में आने और जाने वाले नेताओं पर भरोसा नहीं किया जा सकता। इसलिए इन्हें फिलहाल चुनावों से जुड़ी महत्वपूर्ण बैठकों से बाहर रखने का प्रयास है।
विज्ञापन


पार्टी दिल्ली के विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से योजना बनाने में जुट गई है। निगम की कंगाली को जन-जन तक पहुंचाना, अनाधिकृत कॉलोनी, यमुना का विकास और जल संकट जैसे मुद्दों पर दूसरी पार्टियों को घेरने के लिए प्रवक्ताओं और सभी नेताओं से कहा गया है।

माना जा रहा है कि भले लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस नंबर दो रही है, लेकिन भाजपा का सीधा रण उन 67 विधानसभा क्षेत्रों में है, जहां से आप जीती थी। जानकारों की मानें तो जल्द ही आप के कुछ और विधायक भाजपा के पाले में आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें