फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी वालों की संपत्ति जानकर चौंक जाएंगे आप

विज्ञापन
विज्ञापन
वीवीआईपी सीट नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी लेखी जीप चलाकर समर्थकों के साथ प्रदेश भाजपा मुख्यालय से उपायुक्त कार्यालय पहुंचीं। हालांकि, वे इस दौरान सीट बेल्ट बांधना ही भूल गईं। उनके समर्थन में प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा भी पहुंचे थे।
विज्ञापन


खुली जीप में मल्होत्रा लेखी के बगल में बैठे थे। लेखी को नामांकन के लिए भाजपा कार्यालय से करीब बारह बजे जाना था, लेकिन उनके समर्थक दोपहर दो बजे तक इंतजार करते रहे। भाजपा कार्यालय में यह चर्चा तेज रही कि लेखी लोकसभा क्षेत्र में नाराज कार्यकर्ताओं को समझाने में जुटी थीं।

चल संपत्ति-------6,94,82,840 रुपये
अचल संपत्ति-----27,90,00,000 रुपये
शिक्षा-------एलएलबी

हर्षवर्धन ने दाखिल किया नामांकन

सबसे छोटे लोकसभा क्षेत्र में शुमार चांदनी चौक सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. हर्षवर्धन ने पार्टी नेता विजय गोयल और विजेंद्र गुप्ता के साथ पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनकी पत्नी भी मौजूद थीं। इस मौके पर वह अपनी जीत को लेकर आश्वस्त तो दिखें साथ ही चांदनी चौक की बेहतरी के लिए वादा भी किया। उन्होंने कहा कि चांदनी चौक से उनका भावनात्मक लगाव रहा है।

चल संपत्ति--------39,44,691,67
अचल संपत्ति-------11,87,48,000
देनदारी-------17,80,492
वाहन-------जेन व टोयटा कार
शिक्षा-------एमबीबीएस एमएस
दर्ज मामले-------दो

स्कूटी पर नामांकन दाखिल करने पहुंचे प्रवेश

पश्चिमी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा रामपुरा स्थित जिला उपायुक्त कार्यालय में स्कूटी पर नामांकन दाखिल करने पहुंचे। इस दौरान समर्थकों ने जमकर ढोल बजाए और नारेबाजी की। नवंबर में भी वे इसी तरह विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने आए थे। पश्चिमी जिला उपायुक्त कार्यालय में प्रवेश वर्मा से पहले मां, पत्नी, बेटी, भाई, बहनें व जीजा पहुंच गए थे। कुछ देर बाद उनके चाचा व उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर आजाद सिंह आए।

वार्षिक आय: स्वयं की 11,19,537 रुपये, पत्नी की 3,64,763 रुपये।
चल संपत्ति: स्वयं 98,21,697 रुपये की, पत्नी की 32,31,610 रुपये।
अचल: स्वयं 4,65,00,000 रुपये की, पत्नी की 4,25,00,000 रुपये।
कार: स्वयं के पास नहीं, पत्नी के पास हुंडई आई 20 कार।
गोल्ड: स्वयं के पास 7,00,000 रुपये, पत्नी के पास 4,50,000 रुपये।
विज्ञापन

'बीजेपी में तो टिकट लाना ही सबसे बड़ी चुनौती'

फरीदाबाद सीट से नामांकन करने वाले भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर का मानना है कि उनके लिए पार्टी से टिकट लाना ही सबसे बड़ी चुनौती थी। इस सीट के लिए काफी दावेदार थे। इस बाधा को पार कर वे जनता के दरबार में हैं। उनका कहना है कि मौजूदा सरकार से लोग परेशान हैं और नरेंद्र मोदी की तरफ बड़ी उम्मीद लगाकर देख रहे हैं। ऐसे में उन्हें जनता पर पूरा विश्वास है। उनका मुद्दा फरीदाबाद का संपूर्ण विकास कराना और युवाओं को रोजगार दिलाना है।

शिक्षाः बीए एलएलबी
कुल संपत्ति: 26 करोड़
बैंक लोनः 61 लाख
नगदः 5,27,480 रुपये
बैंक खाते में: 6,17,144 रुपये

असलहे में रिवॉल्वर (80 हजार रुपये), रायफल (38 हजार रुपये), एक दर्जन गांवों में कृषि योग्य जमीन 15.57 करोड़ रुपये। गैर कृषि योग्य भूमि 75.19 लाख रुपये, वाणिज्यिक संपत्ति- 1.77 करोड़ रुपये, आवासीय उपयोग संपत्ति-2.10 करोड़।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें