फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी: भाजपा ने बनाई 23 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति, हर्ष मल्होत्रा संयोजक नियुक्त

Fri, 15 Nov 2024 09:33 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

भाजपा ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को भाजपा ने 23 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति का गठन किया। इसका संयोजक केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को बनाया गया है। 
विज्ञापन
हर्ष मल्होत्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को भाजपा ने 23 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति का गठन किया। इसका संयोजक केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को बनाया गया है। समिति में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी हैं। वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय स्तर पर पदाधिकारी दुष्यंत गौतम व सांसद मनोज तिवारी के साथ लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से आए अरविंदर सिंह लवली को सह संयोजक बनाया गया। पूर्व सांसदों में डॉ. हर्षवर्धन के अलावा अन्य किसी को समिति में स्थान नहीं दिया गया है।

विज्ञापन


समिति भाजपा की चुनावी रणनीति तैयार करने और जमीनी स्तर पर लागू करने का काम करेगी। भाजपा ने इस कदम से स्पष्ट कर दिया है कि वह संगठित और व्यापक भागीदारी के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी। समिति में वीरेन्द्र सचदेवा, हर्ष मल्होत्रा, दुष्यंत गौतम, मनोज तिवारी, अरविन्दर सिंह लवली, डॉ. हर्षवर्धन, विजेन्द्र गुप्ता, रामवीर सिंह बिधूड़ी, सतीश उपाध्याय, मनजिन्दर सिंह सिरसा, योगेन्द्र चांदोलिया, कमलजीत सहरावत, प्रवीन खंडेलवाल, बांसुरी स्वराज, राजा इकबाल सिंह, अभय वर्मा, जय प्रकाश (जेपी), दिनेश प्रताप सिंह, योगिता सिंह, सुनीता कांगड़ा, कुलजीत सिंह चहल, राजीव बब्बर व सरिता तोमर को स्थान मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें