फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवाना उपचुनाव खत्म होने के बाद अब BJP का फोकस डूसू चुनाव पर

Fri, 25 Aug 2017 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
du students
विज्ञापन
दिल्ली प्रदेश भाजपा बवाना विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव से निपटने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इस संबंध में प्रदेश इकाई ने योजना तैयार करनी आरंभ कर दी है। दरअसल भाजपा की कोशिश है कि पूरे देश के युवाओं के बीच प्रधानमंत्री का संदेश देने के लिए तीनों नगर निगम चुनाव की भांति डूसू चुनाव में भी भारी जीत हासिल की जाए। 
विज्ञापन


गत वर्ष डूसू चुनाव में भाजपा के सहयोगी संगठन एबीवीपी ने अध्यक्ष सहित तीन पदों पर जीत हासिल की थी। सूत्रों के अनुसार, डूसू में एबीवीपी का क्लीन स्वीप कराने के लिए प्रदेश भाजपा के साथ-साथ आरएसएस ने भी कमर कस ली है। 

इस संबंध में बृहस्पतिवार को भाजपा एवं आरएसएस के पदाधिकारियों ने एबीवीपी नेताओं के साथ बैठक की। उन्होंने युवाओं के बीच प्रधानमंत्री को ही रोड मॉडल प्रस्तुत करने का निर्णय लिया। 
विज्ञापन


डूसू के 12 सितंबर को होने वाले चुनाव के सिलसिले में भाजपा ने अपने नेताओं को जिम्मेदारी देने का निर्णय किया है जो एबीवीपी से पार्टी संगठन में आए हैं। भाजपा ऐसे नेताओं के दम पर ही एबीवीपी प्रत्याशी का चुनाव करेगी। इसके लिए वह एक कमेटी बनाएगी। 

दूसरी ओर भाजपा ने प्रदेश, जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारियों के साथ-साथ सभी सांसदों, विधायक एवं पार्षद का चुनाव लड़े नेताओं को भी डूसू चुनाव में लगाया जाएगा। उनको अपने इलाके में रहने वाले छात्रों का पूरा ब्यौरा एकत्रित करने का फरमान दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें