फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा निजी अस्पतालों के जरिए मोटा कमीशन कमा रही है: आतिशी

Mon, 31 May 2021 04:09 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर वैक्सीन घोटाला करने का आरोप लगाया है। आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने कहा सभी देशों ने फाइजर, मॉडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन को मंजूरी दे दी है, लेकिन भारत ने मना कर दिया, यह वैक्सीन घोटाले का एक सबूत है।
विज्ञापन
आप विधायक आतिशी - फोटो : PTI (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने कहा कि भाजपा निजी अस्पतालों के जरिए मोटा कमीशन कमा रही है। वैक्सीन घोटाले का सबूत कर्नाटक से भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या और विधायक रवि सुब्रमण्या से जुड़ी एक निजी अस्पताल के कॉल रिकॉर्ड में सामने आया है। कॉल रिकॉर्ड में निजी अस्पताल फोन पर बोल रहा है कि हम महंगी वैक्सीन इसलिए लगा रहे हैं, क्योंकि हमें विधायक के कार्यालय को कमीशन देना पड़ता है।

विज्ञापन


आतिशी ने प्रेस कान्फ्रेंस में यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ‘‘आपदा में अवसर’’ की बात करते हैं और भाजपा ने इस आपदा में वैक्सीन घोटाले का अवसर ढूंढा है। वैक्सीन घोटाले में लिप्त होना, निजी अस्पतालों व होटलों से कमीशन लेना लोगों की जान से खिलवाड़ करना है। उन्होंने कहा कि अब बीजेपी का वैक्सीन घोटाला सिर्फ निजी अस्पतालों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि पांच सितारा होटल तक भी हैं, जो महंगे दामों पर वैक्सीन पैकेज दे रहे हैं। भाजपा लोगों की जान की कीमत पर इस आपदा के समय में वैक्सीन घोटाले में लिप्त है। राज्य सरकारों को दी जाने वाली वैक्सीन को निजी अस्पतालों में भेजा जा रहा है, ताकि भाजपा नेता मोटे कमीशन से अपनी जेब भर सकें।

आतिशी ने डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पिछले एक हफ्ते से दिल्ली में युवाओं के लिए वैक्सीन खत्म है। दिल्ली सरकार सरकारी स्कूलों में दिल्ली के युवाओं को वैक्सीन लगा रही थी। यहां दिल्ली के आसपास के युवा भी वैक्सीनेशन के लिए आ रहे थे और मुफ्त में वैक्सीनेशन करा रहे थे। लेकिन पिछले एक हफ्ते से दिल्ली सरकार के पास युवाओं के लिए एक भी वैक्सीनेशन सेंटर पर लगाने के लिए वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। 
विज्ञापन


यह अकेले सिर्फ दिल्ली सरकार की समस्या नहीं है, बल्कि देश भर में राज्य सरकारों द्वारा जो वैक्सीनेशन सेंटर युवाओं के लिए चलाए जा रहे हैं, वो एक-एक कर बंद हो रहे हैं। युवाओं को लगवाने के लिए सरकारों के पास वैक्सीन की डोज नहीं है। आज के दिन युवाओं के लिए वैक्सीन की डोजेज सिर्फ महंगे प्राइवेट अस्पतालों में उपलब्ध है। कोई प्राइवेट अस्पताल 900 रुपए में, कोई 1000 रुपए में, कोई 1200 रुपए में और कोई 1400 रुपए में युवाओं को वैक्सीन लगा रहा है।

दिल्ली के लोग जानना चाहते हैं कि प्राइवेट अस्पतालों और होटलों से भाजपा की क्या सांठगांठ है? फाइव स्टार होटल दो-दो दिन के वैक्सीन पैकेज ऑफर क्यों कर रहे हैं। होटल ऑफर कर रहे हैं कि आप आइए, हमारे होटल में रहिए। हम आपको वैक्सीन भी लगवाएं, आपको होटल में भी रखेंगे और आपको खाना भी खिलाएंगे।

आतिशी ने यह भी सवाल किया कि सिर्फ भारत में ही फाइजर, मॉडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन को अनुमति नहीं है, जबकि दुनिया भर के देशों में इन्हें अनुमति दी गई है। कुछ महीने पहले तक सीरम इंस्टिट्यूट कंपनी के मालिक का कहना था कि हम जब 150 रुपए में वैक्सीन बेच रहे हैं, तब भी हम उसमें मुनाफा कमा रहे हैं। 

अगस्त 2020 में भारत बायोटेक के एमडी ने कहा था कि कोवैक्सीन का दाम एक पानी की बोतल से भी कम होगा। तो भाजपा और इन वैक्सीन कंपनियों के बीच में क्या सांठगांठ हुई है कि दूसरी वैक्सीन को अनुमति नहीं दी जा रही है और सिर्फ इन्हीं दो कंपनी की वैक्सीन महंगे दामों पर प्राइवेट अस्पतालों और प्राइवेट होटल्स में लगाए जा रहे हैं।

निजी केंद्रों में मुख्यमंत्री उद्धाटन करने क्यों जाते है: कपूर
दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि आप नेता मॉल, होटल और निजी अस्पतालों जैसे महंगे टीकाकरण केंद्रों में महंगे टीकों के खिलाफ  होने का दिखावा करते हैं। हर दूसरे दिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके अन्य मंत्रियों को ऐसे अत्यधिक मूल्य वाले टीकाकरण केंद्रों का उद्घाटन करते हुए पाते हैं। कपूर ने कहा लोग चाहते हैं कि आतिशी जवाब दें कि अगर आप नेतृत्व महंगे टीकों के खिलाफ  है, तो मुख्यमंत्री ऐसे निजी केंद्रों का उद्घाटन क्यों कर रहे है।

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता हरीश खुराना ने कहा कि आम आदमी पार्टी कोरोना महामारी के दौर में भी सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करती है। एक तरफ मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री निजी अस्पतालों में वैक्सीनेशन ड्राइव को बढ़ावा देने के लिए उद्घाटन करने पहुंचते है तो दूसरी तरफ अपने विधायकों से आरोप मढ़वाते है। हाथी के दांत खाने के और दिखाने वाली दिल्ली सरकार का रूप दिल्ली वालों ने देख लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें