फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर का पुतला फूंकने वाले आज उनकी जयंति मनाकर जनता को धोखा दे रहे हैं

Fri, 15 Apr 2016 09:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर का पुतला फूंकने वाले आज उनकी जयंति मनाकर जनता को धोखा देने का काम कर रहे हैं ऐसे बहरूपिये आरएसएस और बीजेपी के लोगों से जनता को सावधान रहना होगा।
विज्ञापन


वहीं गुजरात मॉडल का प्रयोग पूरे देश में लागू करने का जो वादा भाजपा पार्टी ने किया था आज हरियाणा की जनता को आपस में लडाकर दिखा दिया है कि उसका असली मकसद क्या था। ये विचार पूर्व परिवहन मंत्री एंव कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब अहमद ने बृहस्पतिवार को नूंह कस्बे के अबेंडकर भवन में आयोजित एक समारोह के बाद पत्रकारो से बातचीत करते हुऐ वयक्त किये।

पूर्व मंत्री ने कहा कि आज देश की जनता को भाजपा के असली चेहरा का पता चल गया है। भाजपा पूरे देश में आरएसएस के एजेंडे को लागू करने का काम कर रही है। अंग्रजों की मदद करने वाले आरएसएस के लोग जबरजस्ती भारत माता की जय कहलवाकर देश में अशांति फैलाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


मेवात और गुडगांव जिलों का नाम बदलने पर आफताब अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार पिछले डेढ साल में एक भी अपनी योजना लागू नहीं कर सकी है। कांग्रेस द्वारा शुरू कि गई योजनाओं पर अपने नाम का पत्थर लगाकर भाजपा वाहवाई लूटना चहाती है।

मेवात जिले का नाम बदलकर नूंह कर भाजपा सरकार ने अपनी औछी मांनसिक्ता दिखा दी है। मेवात के इतिहास को दबाने का काम किया है। भाजपा पार्टी ने चुनावो से पहले प्रदेश की जनता से अपने मेनोफेस्टों किये गये 153 वादों में से एक भी पूरा नहीं किया है बल्कि जिलों का नाम बदलकर, भारत माता की जय बोलने जैसी बातों से जनता को उलझाकर रखना चहाती है। भाजपा का प्रदेश और देश की समस्या और उनका समाधान कराने से कोई लेना देना नहीं हैं।

इससे पहले बाबा भीमराव अंबेडकर की 125 जयंति पर आयोजित समारोह पर बोलते हुऐ आफताब अहमद ने कहा कि अबेडकर ने मनुवादी सौच के लोगों से देश और अपने समाज के लोगों से आजाद कराने का काम किया था। वह दलित का दर्द समझते थे।

उनकी काबियत की वजह से कांग्रेस पार्टी ने संविधान कमेठी का अध्यक्ष बनाया था। बाबा अबंडकर द्वारा बनाये गये देश के कानून में समाज के सभी वर्ग को बराबर की हिस्सेदारी दी गई है। हर समाज को अपने धर्म में आस्था रखना पूजा करना और अपनी बात को कहने का अधिकार भी उन्होने की दिया है।

प्रदेश कांग्रेस दलित सैल के सदस्य मदन तवंर ने कहा कि भाजपा हमेशा ही दलित समाज और अमबेडकर की विरोधरी रही है लेकिन वोटों की लालच में अब वह अबेडकर की जयंति मना रही है।

इस मौके पर पीसीसी सदस्य महताब अहमद, मदन तंवर, रतन सिंह पूर्व तहसीलदार, लाजपत राय, प्रवीन पति चैयरमेन, डालचंद सिमलिया, धर्मवीर छोंकर, पनना लाल, चरण सिंह, धन्श्याम, फखरू कुरैशी, मास्टर जगदीश, उसमान सत्पूतियाका, इक्का, अरशद टाई, वहीं सलंबा, नसीम चंदेनी और अजहर बाजडका सहित काफी प्रमुख लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें