फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा पार्षद पर यौन शोषण का आरोप, आम आदमी पार्टी ने मांगा इस्तीफा

Fri, 15 Jul 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आप का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तरी दिल्ली नगर निगम में चेयरमैन और भाजपा पार्षद प्रवेश वाही के खिलाफ रोहिणी इलाके में आम आदमी पार्टी (आप) की उत्तर-पूर्वी जिला इकाई ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वाही पर निगम में कार्यरत एक महिला अधिकारी ने यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। पार्टी ने प्रवेश वाही के इस्तीफे की मांग करने के साथ उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की।

स्थानीय विधायक महेंद्र गोयल अगुवाई में हुए प्रदर्शन में आप के अन्य विधायकों के साथ कार्यकर्ता भी शामिल हुए। गोयल ने बताया कि एमसीडी में चेयरमैन प्रवेश वाही पर निगम में डिप्टी डायरेक्टर स्तर की एक महिला अधिकारी ने यौन शोषण का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला दर्ज करके वाही को जेल भेजे

आप का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा वाही ने उनसे किसी फाइल पर जबरन हस्ताक्षर कराने का दबाव भी बनाया था। प्रदेश संयोजक दिलीप पांडे ने कहा कि पूरा वाकया बेहद शर्मनाक है लेकिन, दिल्ली पुलिस को बीजेपी नेताओं के ऊपर लग रहे आरोप दिखाई ही नहीं पड़ रहे हैं।

जबकि आप विधायकों को झूठे आरोपों पर जेल पहुंचा दिया जाता है। आप ने मांग की है कि प्रवेश वाही का इस्तीफा लिया जाए।

साथ ही भाजपा उन्हें पार्र्टी से बाहर निकाले। वहीं, दिल्ली पुलिस तत्काल मामला दर्ज करके वाही को जेल भेजे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें