फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली परिवहन विभाग कार्यालय में लगी आग पर विपक्ष का हमला- हार देख घोटालों के निशान मिटवा रही सरकार

Mon, 20 Jan 2020 12:22 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कुमार विश्वास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग के कार्यालय में आज सुबह भीषण आग लग गई, जिस पर काबू पाने के लिए दमकल की आठ गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया है। जैसे ही इस आग की खबर लोगों तक पहुंची अपनों समेत विपक्षी भी केजरीवाल सरकार पर आरोप लगाने लगे।
विज्ञापन


आरोप लगाने वालों का कहना है कि सरकार ने परिवहन विभाग में हुए घोटालों को छिपाने के लिए खुद ही आग लगवाई है। आरोप लगाने वालों में आप के बागी नेता कुमार विश्वास, कपिल मिश्रा, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी भी हैं। आगे जानिए किसने क्या कहा...

मनोज तिवारी
मनोज तिवारी ने इसे षड्यंत्र करार दिया है। उन्होंने लिखा, षड्यंत्र की बू .. साजिश हो सकती है अरविंद केजरीवाल की अपनी नाकामियों को छुपाने की ... मौत की तार लोगों की जान ले रही है दिल्ली में और सरकारी दफ़्तर के अपने कच्चे चिट्ठे जला बच नहीं पाएंगे अब .. बताना जी क्यूं एक भी बस नहीं खरीद पाए आज तक और अब दस्तावेज सब जला दिया?
विज्ञापन


कुमार विश्वास
कुमार विश्वास ने अपने ही अंदाज में लिखा, सबूत जलने लगे हैं गुनहगारों के...।


 
Trending Videos
विज्ञापन

कपिल मिश्रा

आम आदमी पार्टी से भाजपा में गए कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया है, हारती हुई सरकार घोटालों के निशान मिटाने में लगी है, ट्रांसपोर्ट विभाग केजरीवाल का सबसे भ्रष्ट विभाग रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें