फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी वाले अपने फायदे के लिए किसी की भी हत्या करवा सकते हैंः केजरीवाल

Fri, 04 Nov 2016 12:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी हिंदुओं की पार्टी होने का ढोंग करती है लेकिन बीजेपी वाले अपने फायदे के लिए हिंदू या मुसलमान, किसी की भी हत्या करवा सकते हैं। समाचार चैनल 'आज तक' को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'मोदी जी नवाज शरीफ की बेटी की शादी में जा सकते हैं, उनके जन्मदिन पर जा सकते हैं लेकिन करण जौहर पाकिस्तानी कलाकारों के साथ फिल्म तक नहीं बना सकते, क्यों?'
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल ने कहा कि जेएनयू के छात्र नजीब अहमद के गायब होने के मामले में दिल्ली पुलिस ने अब तक आरोपी छात्रों से पूछताछ तक नहीं की है क्योंकि वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी ) के हैं।  केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी के राज में पूरे देश में भय का माहौल है। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा सिर्फ नजीब अहमद का नहीं है अन्य लोगों का भी है। 

दिल्ली के सीएम ने कहा कि वन रैंक-वन पेंशन (OROP) को लेकर बीजेपी देशभर में झूठ बोलती घूमी लेकिन पूर्व  सैनिक रामकिशन की आत्महत्या से उसकी पोल खुल गई है। केजरीवाल ने कहा कि अगर लागू होता तो रामकिशन को आत्महत्या के लिए मजबूर नहीं होना पड़ता। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक की आत्महत्या से बीजेपी की खोखली देशभक्ति उजागर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'एक्टर, छात्र, मुख्यमंत्री सभी मोदी सरकार से डरे हुए हैं'

केजरीवाल और नरेंद्र मोदी
केजरीवाल ने अपनी बातचीत में आगे कहा कि 'एक्टर, छात्र, मुख्यमंत्री सभी मोदी सरकार से डरे हुए हैं और उन्हें मजबूरी में बीजेपी सरकार की तारीफ करनी पड़ रही है।' सीएम ने कहा कि देश के लिए ऐसा माहौल ठीक नहीं है और साथ ही एनडीटीवी पर लगाए गए एक दिन के बैन को भी उन्होंने गलत बताया और कहा कि मीडिया को धमकाया जा रहा है।

वहीं जब पंजाब चुनाव के बारे में उनसे पूछा गया तो वो ‌पूरे विश्वास के साथ बोले कि पंजाब में आम आदमी पार्टी 100 से अधिक सीटें जीतेगी। सीएम केजरीवाल बोले कि भले ही नवजोत सिंह सिद्धू उनकी बुराई करते हैं लेकिन वे उनका सम्मान करते हैं।

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बारे में पूछने पर उसका सबसे बड़ा कारण उन्होंने खेतों में फसलों के अवशेष को जलाना बताया। अरविंद केजरीवाल बोले कि अगर प्रदूषण को कम करना है तो सबसे पहले खेतों का जलना बंद करवाना होगा। जिसके लिए केंद्र सरकार को आगे आना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें