फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब भाजपा के निशाने पर एलजी नजीब जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली प्रदेश भाजपा ने कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान एससी/एसटी फंड के सात सौ करोड़ रुपये के दुरुपयोग वाली फाइल दबाने का आरोप दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग पर मढ़ा है।
विज्ञापन


पार्टी का कहना है कि उपराज्यपाल दिल्ली की जनता को बताएं कि इस फाइल पर क्या कार्रवाई की गई। दिल्ली की जनता जानना चाहती है कि एससी/एसटी फंड के पैसे को कांग्रेस ने कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद फंड में वापस किया या नहीं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा है कि इस फंड के दुरुपयोग के लिए कांग्रेस पार्टी तो जिम्मेदार है ही साथ ही आम आदमी पार्टी भी अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती है।
विज्ञापन


क्योंकि दिल्ली में 49 दिनों की सरकार में इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा है कि दिल्ली के उपराज्यपाल भी इस फाइल को दबाए रहे। जबकि कई बार केंद्रीय गृहमंत्रालय की तरफ से इस मामले में पूछताछ की गई।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर के फैसले का स्वागत

उपाध्याय ने यह भी कहा है कि यह स्पष्ट दर्शाता है कि इस पैसे का जरूर दुरुपयोग हुआ है, इसीलिए इस फाइल को दबाया जा रहा था।

भाजपा की चेतावनी के बाद ही उपराज्यपाल और अधिकारियों को दबाव में इस फाइल को सामने लाना पड़ा है। बता दें कि पिछले दिनों ही प्रदेश भाजपा ने जोर-शोर से यह मांग की थी कि दिल्ली के उपराज्यपाल इस फाइल को उजागर करें।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी के उस आदेश का स्वागत किया है जिसमें उन्होंने भवन निर्माण संबंधी कार्यों में पुलिस की भूमिका न होने का निर्देश दिया है।

उन्होंने अपील की है कि यदि अब भी कोई पुलिसकर्मी भवन निर्माण में बाधा डाले या पैसा मांगे तो इसकी शिकायत सीधे पुलिस आयुक्त कार्यालय में करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें