केजरीवाल की रणनीति- कुछ नहीं करना, केवल जिक्र करना और जिक्र का फिक्र करना
उधर संबित पात्रा ने कहा कि 8 जनवरी 2014 को एक भ्रष्टाचार विरोधी एंटी करप्शन हेल्पलाइन अरविंद केजरीवाल ने लॉन्च की थी। इस एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर को लेकर ये दावा किया गया था कि हजारों फोन कॉल इस नंबर पर आ रहे हैं। फिर 5 अप्रैल 2015 को पुन: एक हेल्पलाइन लॉन्च की। दिल्ली में एक ऐसा माहौल बनाया गया कि मानों भ्रष्टाचार के खिलाफ बहुत बड़ी लड़ाई लड़ने की चेष्टा अरविंद केजरीवाल ने की है। जानकर आश्चर्य होगा कि उस समय के जो एसीबी अधिकारी थे, उन्होंने कहा कि जितनी भी कॉल 1031 पर आईं, उनका कोई भी रिकॉर्ड नहीं है। कहा कि केजरीवाल रोज प्रेस कांफ्रेंस करके कहते थे कि हम भ्रष्टाचार समाप्त कर देंगे। हेल्पलाइन नंबर से कुछ नहीं हुआ, किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। केजरीवाल की रणनीति है- कुछ नहीं करना, केवल जिक्र करना और जिक्र की फिक्र करना।