कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अपशब्द कहने के आरोप पर भाजपाइयों और कांग्रेसियों में भिड़ंत हो गई। गाजियाबाद लोकसभा सीट की मुरादनगर विधानसभा की टेबल नंबर सात पर हंगामा शुरू हो गया।
कांग्रेसियों ने भाजपाइयों पर राहुल गांधी को गाली देने का आरोप लगाया। सुरक्षा बलों ने स्थिति को संभाला। हंगामे के कारण मतगणना भी रोकनी पड़ी। दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं।