फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi MCD Budget: भाजपा पार्षदों ने बजट की प्रति फाड़कर हवा में उछाली, सदन में जबरदस्त हंगामा

Wed, 19 Mar 2025 04:12 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

भाजपा के पार्षदों ने उन्हें बजट की औपचारिकता पूरी करने से रोकने के लिए आप पार्षदों के साथ धक्कामुक्की करने की भी कोशिश की।  भाजपा पार्षदों ने बजट की प्रति फाड़कर हवा में उछाली। इस दौरान भाजपा और आम आदमी पार्टी के पार्षदों में एक दूसरे के खिलाफ खूब नारेबाजी की।
विज्ञापन
सदन में जबरदस्त हंगामा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमसीडी बजट पास करने के दौरान भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों ने सदन में जबरदस्त हंगामा किया। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ पार्षद और सदन के नेता मुकेश गोयल ने आम आदमी पार्टी के पार्षदों के घेरे के बीच बजट पास करने की औपचारिकता पूरी की। इस दौरान उन्होंने मेयर से आग्रह किया कि उनके बजट भाषण को पढ़ा हुआ माना जाए, जिसे मेयर ने स्वीकार किया। 

विज्ञापन


वहीं, भाजपा के पार्षदों ने उन्हें बजट की औपचारिकता पूरी करने से रोकने के लिए आप पार्षदों के साथ धक्कामुक्की करने की भी कोशिश की। मगर आम आदमी पार्टी के पार्षदो ने उनको आगे नहीं आने दिया। बजट की औपचारिकता पूरी होने के अंत में भाजपा के पार्षद मेयर के आसन के ऊपर चढ़ गए, इस दौरान आयुक्त सदन से बाहर चले गए। भाजपा पार्षदों के हंगामा के बीच बजट पास करने की औपचारिकता पूरी हुई। हंगामा बंद नहीं होने पर मेयर ने 10 मिनट के लिए बैठक स्थापित की।

इससे पहले भाजपा पार्षदों ने मेयर का माइक तोड़ दिया, इस कारण उन्होंने अन्य माइक से सदन का संचालन किया। हंगामा के दौरान भाजपा पार्षदों ने बजट की प्रति फाड़कर हवा में उछाली। इस दौरान भाजपा और आम आदमी पार्टी के पार्षदों में एक दूसरे के खिलाफ खूब नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बारिश में नहीं डूबेगी दिल्ली!: LG ने किया सुनहरी पुल नाले का निरीक्षण, सीएम रेखा बोलीं- मशीन से हटाई जाएगी गाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें