फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी नेताओं को चेतावनी, गलत हरकत करते पाए गए तो खतरे में फंस जाएगा भविष्य

Mon, 03 Apr 2017 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नगर निगम चुनाव प्रचार में कोताही बरतने पर कार्रवाई होगी 
दिल्ली प्रदेश भाजपा ने टिकट काटने के बाद अपने पार्षदों को हिदायत दी
नगर निगम चुनाव प्रचार में कोताही बरतने पर कार्रवाई होगी
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली प्रदेश भाजपा ने पार्षदों को टिकट काटने के बाद एक और झटका दिया है। उनको चेतावनी दी गई है कि नगर निगम चुनाव प्रचार में कोई भी कोताही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। वे वैसे ही चुनाव प्रचार करें जैसे उन्होंने अपने चुनाव में मेहनत की थी।
विज्ञापन


पार्टी ने पार्षदों तक यह संदेश सांसदों के माध्यम से पहुंचाया है। दिल्ली प्रदेश भाजपा ने नगर निगम चुनाव का बिगूल बजाने के बाद प्रचार में ताकत झोंकनी आरंभ कर दी है।

इस कड़ी में वह अपने नाराज पार्षदों पर सख्त हो गई है। क्योंकि टिकट काटे जाने के बाद से उसके पार्षद घर में बैठे है। सभी सांसदों ने अपने-अपने इलाकों में संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक में पार्षदों को भी बुलाया।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार अधिकतर पार्षद निराशा का भाव लेकर बैठकों में पहुंचे थे। इस दौरान सांसदों ने कहा कि चुनाव में गड़बड़ी करने वाले पार्षदों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
 
विज्ञापन

राजनैतिक भविष्य परेशानी में फंस सकता

सांसदों ने पार्षदों से कहा कि उन्हें चुनाव्र प्रचार में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतनी है। अगर किसी भी पार्षद के खिलाफ पार्टी विरोधी शिकायत पाई गई तो उसका राजनैतिक भविष्य परेशानी में फंस सकता है।

पार्षदों को बताया गया है कि आगामी दिनों में कभी भी दिल्ली विधानसभा की कई सीटों पर उपचुनाव हो सकते हैं। ऐसे में वे धैर्य रखें, क्योंकि उन्हें भी प्रत्याशी बनाया जा सकता है।

दूसरी ओर पार्षदों को कहा कि वे टिकट न मिलने से निराश व परेशान नहीं हो। उन्हें हर हाल में पार्टी में स्थान वं जिम्मेदारी दी जाएगी। भाजपा ने शुक्रवार से घर-घर चुनाव प्रचार अभियान शुरू किया है।

पार्टी में कयास लग रहे है पार्षदों को टिकट नहीं दिए जाने के कारण वे चुनाव में प्रचार नहीं करेंगे और पार्टी प्रत्याशियों को हराने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें