फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: बंगाल जीत के बाद भाजपा दिल्ली में सक्रिय, सीआर पार्क पहुंचे अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम रेखा गुप्ता

Wed, 06 May 2026 02:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन मंगलवार को सीआर पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और मां काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर जीत का आभार जताया। इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी उनके साथ मौजूद रहीं।
विज्ञापन
दिल्ली के सीआर पार्क स्थित मां काली मंदिर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में मिली चुनावी जीत के बाद भाजपा ने दिल्ली में बंगाली समाज के बीच अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन मंगलवार को सीआर पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और मां काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर जीत का आभार जताया। इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी उनके साथ मौजूद रहीं।

विज्ञापन


सीआर पार्क को राजधानी में बंगाली समुदाय का प्रमुख केंद्र माना जाता है, वहां आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता शामिल हुए। नितिन नबीन ने लोगों से संवाद करते हुए पार्टी के प्रति समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली जीत जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि मां काली और मां कामाख्या की कृपा से मिली यह सफलता भाजपा को आगे और बेहतर काम करने की प्रेरणा देती है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मां काली के चरणों में शीश नवाने के बाद इस जीत को भारतीय राजनीति का निर्णायक मोड़ बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में विकास और राष्ट्रवाद की राजनीति को व्यापक समर्थन मिला है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक यह जनादेश जनता तुष्टिकरण की राजनीति को नकारने का संकेत है। रेखा गुप्ता ने बंगाल की महिलाओं की भूमिका पर विशेष जोर देते हुए कहा कि माताओं-बहनों ने भय और आतंक के माहौल को ठुकराकर लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया है। इस मौके पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, सांसद बांसुरी स्वराज, विधायक शिखा रॉय सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें