फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिश्नोई के सरकार पर गंभीर, कहा बार्डर पर हो रही नशे की सप्लाई

Mon, 18 Jan 2016 07:38 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा जनहित कांग्रेस (बीएल) के अध्यक्ष एवं विधायक कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है पंजाब बॉर्डर से हरियाणा में नशे की तस्करी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


अकाली दल ने जिस तरह से पंजाब को नशे के दलदल में धकेल दिया है। उसी प्रकार हरियाणा के युवाओं को नशे की तरफ धकेलने के लिए साजिश रची जा रही है।

हजकां अध्यक्ष सोमवार को एक शादी समारोह में भाग लेने आए थे। उन्होंने बताया कि पंजाब बॉर्डर से बड़ी मात्रा में ड्रग्स की सप्लाई प्रदेश में की जा रही है। भाजपा सरकार इस ओर आंखे मूंदे हुए है।

अकाली दल व भाजपा मिलकर नशे के व्यापार को बढ़ावा दे रहे हैं। अगर जल्द ही इस दिशा में कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो हरियाणा भी पंजाब की तरह नशे की गिरफ्त में होगा। भाजपा को जनहितों से कोई सरोकार नहीं है। भाजपा चुनावों में सभी वर्गों से किए वायदों से मुकर गई है।
विज्ञापन


किसान, व्यापारी विरोधी निर्णय लिए जा रहे हैं, जिससे प्रदेश की जनता विशेषकर किसान वर्ग बदहाली की कगार पर पहुंच गया है। लोगों में भाजपा सरकार के कामकाज के प्रति भारी रोष है।

हजकां अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरपंच सहित पंचायत सदस्यों के अधिकारों में चुपचाप कटौती करने के फिराक में है। गांव के विकास के लिए सरपंच को अधिकारियों की मेहरबानी पर आश्रित करने की साजिश भाजपा रच रही है, जिसका हजकां कड़ा विरोध करती है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें