प्राप्त जानकारी के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि कारोबारी वैभव गांधी ने रंगदारी मांगने के दौरान हस्तक्षेप करने की कोशिश की थी। इसी कारण उन्हें निशाना बनाया गया। गैंग ने आगे चेतावनी देते हुए कहा है कि भविष्य में जो भी इस तरह के मामलों में बीच में आएगा, उसे भी इसी अंजाम का सामना करना पड़ेगा।
दिल्ली पुलिस इस मामले में गहन जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट की सत्यता की पड़ताल की जा रही है। पुलिस हमलावरों की पहचान और उन्हें गिरफ्तार करने में जुटी है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीमें गठित की हैं जो गैंग के सदस्यों की तलाश में जुटी हैं।