फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसाहड़ा गांव की बिजली ठप, ट्रांसफार्मर से जले मकानों के दरवाजे

Tue, 14 Jun 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
बिसाहड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिसाहड़ा में सोमवार को अचानक ट्रासंफार्मर में आग लगने से सप्लाई ठप पड़ गई है।  दो घरों के दरवाजे आग की चपेट में आ गए। दमकल की गाडी ने पहुंचकर एक घंटे में आग पर काबू किया।
विज्ञापन


बिसाहडा में एनटीपीसी रोड पर 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर रखा था, जिससे आधे गांव की बिजली आपूर्ति की जाती है। सोमवार को करीब तीन बजे बिजली आने पर ट्रांसफार्मर से धुंआ निकलने लगा।

आग की लपटें निकलने लगी। आग की लपटों ने आसपास के घरों को भी चपेट में ले लिया। गांव में शोर मचा गया। घटना की सूचना पाकर दमकल की गाडी भी पहुंच गई, जिससे आसपास के घरों को आग की चपेट में आने से बचा लिया। 
विज्ञापन


रतन और  प्रवीन के घरों के दरवाजे जल गए है। दमकल की गाडी ने आग पर काबू पाने के लिए सडक पर आने जाने वालो को रोक दिया । आग बूझाने के बाद ही रास्ते को चालू किया गया।

पूर्व बीडीसी प्रवीन कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर के पास जर्जर तारों की कई बार शिकायत विभाग से गई थी, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। ट्रांसफार्मर जलने से गांव की बिजली आपूर्ति बंद हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें