दादरी के गांव बिसाहड़ा में 28 सितंबर को हुए उपद्रव के अगले दिन ऊंचा अमीरपुर के ग्रामीण और पुलिस के बीच हुए संघर्ष में गोली लगने से घायल राहुल यादव को प्रदेश सरकार ने दो लाख रुपये आर्थिक मदद की घोषणा की है।
लखनऊ में परिजनों से मुलाकात कर मुख्यमंत्री ने राहुल को नौकरी में मदद का आश्वासन भी दिया है। इससे पहले भी प्रदेश सरकार राहुल यादव को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद की दे चुकी है।
शनिवार दोपहर अखिलेश यादव ने अपने आवास पर राहुल यादव के परिजनों से मुलाकात की। समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष अतुल प्रधान और गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष नवीन भाटी ने राहुल के पिता राजेंद्र यादव और मां प्रेमवती को मुख्यमंत्री से मिलवाया।