फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसाहड़ा बवाल: मांस की फॉरेंसिक रिपोर्ट की नकल पर सुनवाई आज

Wed, 13 Apr 2016 03:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
बिसाहड़ा मामले में मांस की फॉरेंसिक रिपोर्ट और इकलाख व दानिश की मेडिकल रिपोर्ट की नकल उपलब्ध कराने संबंधी चार आवेदनों पर जिला न्यायालय में बुधवार को सुनवाई होगी। फॉरेसिंक रिपोर्ट को लेकर आरोपी पक्ष को लंबे समय से इंतजार है।
विज्ञापन


अब तक सभी तारीखों पर रिपोर्ट की नकल देने का मुद्दा उठा है। वहीं, सरकारी वकील ने फॉरेंसिक रिपोर्ट की नकल देने पर आपत्ति जाहिर की है। उनका कहना है कि रिपोर्ट केस डायरी का हिस्सा नहीं है। इधर, आरोपी पक्ष के वकील रामशरण नागर का कहना है कि मामले में आरोपियों को लगाए गए आरोपों के संबंध में नकल लेने का अधिकार है।

ग्रामीणों ने मांस की फॉरेंसिंक रिपोर्ट सार्वजनिक करने के आश्वासन मिलने के बाद ही साठा चौरासी की महापंचायत को स्थगित की थी। ग्रामीणों ने चेतावनी भी दी है कि अगर मांस की रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया तो महापंचायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें